प्रयागराज, परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर धरना दे रहे कौशाम्बी निवासी प्रतियोगी छात्र विनय सिंह की तबीयत सोमवार रात तकरीबन आठ बजे बिगड़ गई। उसके साथी एंबुलेस से लेकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कमजोरी बताते हुए घर भेज दिया। देर रात विनय के माता-पिता उसे लेकर घर चले गए। लगातार 12 दिन से धरने पर डटे रजत सिंह ने बताया
कि धरना स्थल पर कोई व्यवस्था नहीं है। रात में मच्छर काटते रहते हैं। छह साल से भर्ती नहीं निकलने के कारण डीएलएड बेरोजगार दर-दर भटकने के मजबूर हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






