एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, किस विभाग को मिली क्या जिम्मेदारी

primarymaster.in


 माह 11 से 31 तक दस्तक अभियान भी चलेगा साथ 

लखनऊ। प्रदेश में एक से 31

अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस दौरान संचारी रोग रोकने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। वहीं, 11 से 31 अक्तूबर तक साथ में दस्तक अभियान भी चलेगा।

इसमें स्वास्थ्य के साथ ग्राम पंचायत, नगर विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन व कृषि सहित करीब 20 विभाग संयुक्त रूप से हिस्सेदारी करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई गाइडलाइन भी भेजी गई है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बुखार के मरीजों का पंजीयन करके उनकी जांच और उपचार किया जाएगा। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, मस्तिष्क ज्वर सहित जल जनित

बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे। इस दौरान क्षय रोग, कुष्ठ रोग, कालाजार, फाइलेरिया आदि मरीज की भी सूची बनेगी। अभियान के संबंध में 20 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों की टीम की संयुक्त बैठक होगी। 23 को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक में कार्य योजना तैयार की जाएगी।

किस विभाग को मिली क्या जिम्मेदारी

गाइडलाइन के अनुसार नगर विकास विभाग शहर में तो पंचायती राज विभाग गांवों में जल निकासी, दवा का छड़काव, फागिंग व सफाई कराएगा। पशुपालन विभाग पशुओं में होने बीमारियों व उससे मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर जागरूक करेगा। वहीं, शिक्षा विभाग स्कूलों में स्वच्छता सहित अन्य गतिविधियों के जरिये बच्चों में जागरूकता लाने का काम करेगा।

एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, किस विभाग को मिली क्या जिम्मेदारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment