बस्ती, प्राथमिक
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और बीएसए अनूप कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने परिषदीय विद्यालयों में विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण कराने, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई करने व समायोजन प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 25 सितंबर को धरना देंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के 385 परिषदीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि का भुगतान
हो जाने के छह माह बाद भी विद्युत संयोजन का कार्य अधूरा है। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिले के सभी डीएम व कमिश्नर को ज्ञापन देने के बावजूद गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है, जिसे लेकर शिक्षकों में काफी रोष है। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र ने कहा कि
शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया में काफी विसंगतियां हैं। इन्हें अविलम्ब दूर किया जाए। सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, अविनाश दुबे, विवेक कान्त पाण्डेय, हरेंद्र यादव, सनद पटेल, सुरेश गौड़, अखिलेश पाण्डेय, अनिल पाठक, रामभवन, संजय यादव, विजय यादव, राहुल सिंह, सुनील, विवेक सिंह, मुरलीधर
शामिल रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)




