अलीगढ, बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में शिक्षक और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। शनिवार को एक चपरासी ने जवां ब्लाक के सुमेरा स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को चांटा मारा। हो-हल्ला पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और चपरासी की पीटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची जवां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। देर रात तक वह पुलिस की हिरासत में था। विकास खंड जवां के ग्राम पंचायत सुमेरा में स्थित जूनियर हाईस्कूल में लक्ष्मण सिंह प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उनके स्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग का एक चपरासी सचिन पहुंचा और
विद्यालय में घुसकर चपरासी के द्वारा प्रधानाध्यापक को चांटा मारना गलत है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की जाएगी।
डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ
प्रधानाध्यापक का नाम पूछते ही उन्हें चांटे मारने लगा। हो-हल्ला पर आसपास के लोग और ग्रामीण स्कूल की ओर दौड़े। यह देख सचिन ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना
112 को दी। जवां पुलिस मौके पर पहुंच गई और सचिन को पकड़ ले गई। पुलिस सचिन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थित और एमडीएम की निगरानी को कंट्रोल रूम से जानकारी ली जा रही है। इसको लेकर कंट्रोल रूम में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जो हर दिन जानकारी लेकर अवगत कराते हैं। शुक्रवार को कर्मचारी सचिन ने सुमेरा के प्रधानाध्यापक से सूचना मांगी तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



