शिक्षक के पिता को 12 लाख से अधिक की राशि जारी

primarymaster.in


 अमेठी, । शिवतरनगंज में गुरुवार की शाम हुए शिक्षक परिवार हत्याकांड में समाज कल्याण विभाग ने मृत शिक्षक व उसकी दोनों बेटियों के आश्रित के रूप में शिक्षक के पिता को 12 लाख से अधिक की सहायता राशि जारी कर दी है। शिक्षक की पत्नी पूनम का आश्रित निर्धारित न होने से उनकी सहायता राशि अधर में फंस गई है।

यबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के गांव सुदामापुर निवासी सुनील कुमार अमेठी के सिंहपुर के पंहौंना कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात थे। वह पत्नी पूनम व दो बेटियों सृष्टि व लाडो के साथ अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए का मकान लेकर रहते थे। बीते गुरुवार की शाम शिक्षक दम्पत्ति व दोनों बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में पुलिस हत्यारोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर हरकत में आए शासन ने जिला प्रशासन को मृतक आश्रितों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस पर सीडीओ ने पुलिस महकमे से बात कर प्रस्ताव मंगवाया। लेकिन जिला समाज कल्याण विभाग के पास सहायता राशि मद का बजट भी नहीं था। इस पर रविवार को समाज कल्याण निदेशालय द्वारा आनन-फानन में बजट उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद जिला समाज कल्याण विभाग ने मृतक शिक्षक सुनील कुमार, बेटी सृष्टि व लाडो के आश्रित शिक्षक के पिता राम गोपाल के बैंक खाते में सोमवार को प्रति मृतक 4 लाख 12 हजार 500 रुपये के हिसाब से 12 लाख 37 हजार 500 रुपये की धनराशि भेज दिया है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षक की मृतक पत्नी पूनम का आश्रित निर्धारित न होने के कारण सहायता राशि नहीं भेजी गई है। आश्रित निर्धारित होने के बाद पहली किस्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 की सहायता राशि जारी कर दी जाएगी। पुलिस के चार्जशीट दाखिल करने के बाद सभी चारों मृतकों के आश्रित को इतनी ही सहायता राशि की दूसरी किस्त भेजी जाएगी।

रायबरेली। पुलिस अब पिस्टल उपलब्ध कराने वाले शक्स की तलाश में जुट गई है। सोमवार की सुबह तिलोई सर्किल की पुलिस मृतक सुनील के घर सुदामापुर पहुंची। उसके पिता को अपने साथ शिवरतगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे ले गई। जिस माकान में मृतक रह रहा था वहां पर उसके पिता की मौजूदगी में घटना स्थल को क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय राय देखा और नक्शा नजरी बनाई। पुलिस ने जहां शव पड़े थे, आरोपियों के आने के रास्ते व भागने के रास्ते को देखा और वहां का नक्शा बनाया। इसके बाद मृतक के पिता को वापस उसके घर पहुंचा दिया। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। साथ ही पुलिस की नजर अब उस शक्स पर टिक गई है जिसने आरोपी को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। पुलिस की कई शातिर सप्लायरों पर नजर रखे हुए है। मुंगेर से बनी पिस्टल किस तरह आरोपी चंदन तक पहुंची, किसने उसे उपलब्ध कराया। इन सवालों का जबाब पुलिस खोज रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी श्री राय ने बताया कि मृतक सुनील के पिता रामगोपाल को मौके पर लाया गया था।

उनकी मौजूदगी में साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी।

शिक्षक के पिता को 12 लाख से अधिक की राशि जारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment