धनारी। गांव छपरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे करीब एक महिला मिड डे मील बनाते समय आग से झुलस गई। अन्य कर्मचारियों ने महिला को बचाया। परिजनों ने महिला को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव छपरा की रहने वाली सर्वेश गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का खाना बनाने का काम करती है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे करीब वह खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे से गैस का पाइप निकल गया। इससे पहले वह संभल पाती। आग ने महिला को चपेट में ले लिया। साड़ी में आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। अन्य कर्मचारी पहुंचे और महिला को बचाकर अस्पताल में ले गए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






