मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील हरकता था। छात्राओं ने उसके डर से पढ़ाई छोड़ दी। शिकायत के बाद चरथावल ब्लाक के गांव सिकंदरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी मामले को लेकर जवाब तलब किया गया है। निलंबित हुए शिक्षक पर विद्यालय की छात्राओं से अमर्यादित भाषा को प्रयोग करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं।
सिकंदरपुर के कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार विद्यालय की छात्राओं के साथ मर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विद्यालय का वातावरण खराब कर रहा था। छात्राओं ने सहायक अध्यापक पर उनके फोन नंबर मांगने, अश्लील हरकत करने सहित दोस्ती करने के लिए उकसाने तक के आरोप लगाए। मामले की शिकायत गत 10 अक्टूबर को प्रधानाध्याक ने खंड शिक्षा अधिकारी चरथावल कमलेश बाबू को कर दी थी, जिसके बाद बीएसए को भी मामले से अवगत कराया गया था। रामनवमी के अवकाश के बाद विद्यालय खुले तो बीएसए ने सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार को प्रथम दृष्टिया जांच में निलंबित कर दिया है।
उन्हें चरथावल ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हरिराज को भी नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें कहा किया विद्यालय की घटना को अवगत नहीं कराया गया। इससे उनकी लापरवाही सामने आती है। बीएसए ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
मुजफ्फरनगर बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सिकंदरपुर के कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार की जांच शुरू कर दी गई है। उन्हें निलंबित किया गया। प्रधानाध्यापक हरिराज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






