भदोही/लखनऊ। बाइक सवार दो
बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े
कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव के पास
इंद्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के
प्रभारी प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह (56)
की गोली मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम
से पता चला कि बदमाशों ने प्रधानाचार्य को
करीब छह गोली मारी और भाग निकले।
प्रधानाचार्य के सीने में दो, पेट में दो, हाथ
और पैर में एक- एक गोली लगी है।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल हत्या की असली वजह की जांच की जा रही है। मामले में कार चालक संतोष सिंह से पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमलावर तुरंत गिरफ्तार नहीं हुए तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ये भी पढ़ें – बड़ी कार्यवाही: 1276 बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या औसत 70 प्रतिशत से भी कम
ये भी पढ़ें – दुकान के अंदर सहायक अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मना रहे थे रंगरेलियां, ग्रामीणों ने पकड़कर धुना
ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस को सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट
ये भी पढ़ें – यूपी में 31 अक्टूबर से पहले राज्य कर्मचारियों को मिलेगी दोहरी खुशखबरी! योगी सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला
एक गोली कार के टायर पर मारी गई ताकि प्रधानाचार्य को इलाज के लिए अस्पताल न ले जाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना था कि बदमाश जिस तरह से ताबड़तोड़ गोली बरसा रहे थे, उससे
रहा था कि प्रधानाचार्य को हर हाल में मौत के घाट उतारना चाह रहे थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





