सड़क हादसे में महिला शिक्षामित्र व अनुदेशिका की मौत, रोडवेज बस बनी काल

primarymaster.in


 बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छुट्टी के बाद स्कूल से घर जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र और अनुदेशक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करने पर सहायक अध्यापक निलंबित

ये भी पढ़ें – वित्तीय वर्ष 2023-24 का बोनस भुगतान किये जाने हेतु देयक प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें – पुराना आदेश : वेतन खाते में पत्नी को सहखातेदार बनाया जाय यदि पति मदिरापान में लिप्त है तो

ये भी पढ़ें – कम्पोजिट ग्रांट में अनियमितता पर सहायक अध्यापक की सेवा समाप्ति नोटिस

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर हरियाणा की रोडवेज बस की टक्कर के बाद बस के बंफर में फंसकर स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र पंकज शर्मा (48) और अनुदेशक रूचि शर्मा (30) की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बुधवार दोपहर को दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं।

लेखपाल कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा पत्नी भूदेव शर्मा संविलियन विद्यालय निवड़िया में शिक्षामित्र थीं। शाहजहांपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अनुदेशक रुचि शर्मा पत्नी ललित शर्मा उसी स्कूल में अनुदेशक थीं। बुधवार को छुट्टी के बाद दोनों फतेहगंज पूर्वीं आ रही थीं।

तेज रफ्तार से आ रही थी बस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी बस के बंफर में फंस गई थी। चालक ने बस नहीं रोकी। इससे बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा देख लोगों की रूह कांप गई थी।

स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।

दुःखद : सड़क हादसे में महिला शिक्षामित्र व अनुदेशिका की मौत, रोडवेज बस बनी काल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment