भनवापुर। डुमरियागंज के कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में बुधवार को एमडीएम का अनाज लोड करके ले जाने की कोशिश करने का मामला सामने आया।
बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी संपत्ति के गबन के मामले में केस दर्ज कर लिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर लोटन ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
बीईओ राजेश कुमार ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि एमडीएम राशन सहित पिकअप को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह विद्यालय निर्माण के ठेकेदार महेंद्र से कह रहे हैं कि विद्यालय के कमरे में बोरे में एमडीएम का राशन है, उसे नीचे रखकर देवरिया पहुंचा दिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी के शिकायती पत्र पर पुलिस ने सरकारी संपत्ति गबन सहित अन्य मामले में केस दर्ज कर लिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी के आख्या पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लोटन के बंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवपुर मस्जिदया से संबद्ध कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को पंद्रह दिनों के भीतर सूर्यवीर सिंह यादव को आरोप पत्र देने का निर्देश देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी इटवा को जांच अधिकारी नामित किया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की तहरीर पर सूर्यवीर सिंह यादव व महेंद्र के खिलाफ सरकारी संपत्ति के गबन सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






