देश के अधिकतर हिस्से में जनवरी जाते-जाते गर्म होती गई तो फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक और बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को ये बात कही।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने वर्चुअल वीडियो कांफ्रेस में फरवरी का पूर्वानुमान जारी कर कहा कि फरवरी में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। पश्चिमी मध्य भारत और दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में यह सामान्य रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिक रह सकता है। उत्तर-पश्चिम, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पारा सामान्य रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में कम बारिश से पैदावार प्रभावित होगी
कम बारिश से गर्म रही जनवरी
मौसम विभाग के अनुसार बारिश कम होने से जनवरी इस बार सबसे गर्म महीना रहा। वर्ष 1901 के बाद जनवरी सर्वाधिक गर्म रहा है जब अधिकतम पारा 25.45 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनवरी का अधिकतम औसत तापमान 24.61 डिग्री है। जनवरी में 0.84 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। भारत में वर्ष 1901 के बाद बीते अक्तूबर सबसे गर्म महीना रहा था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






