ई-शिक्षा कोष ने पकड़ी देरी… शिक्षक की बढ़ी टेंशन, विभाग ने मांगा जवाब

primarymaster.in


10 दिन देर से उपस्थिति बनाने पर शिक्षक से 24 घंटे में जवाब तलब

सिवान : ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज करने के मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदर संजय सिंह ने एक शिक्षक से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, करसौत के विशेष शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर को नोटिस जारी किया गया है। बीईओ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ई-शिक्षा कोष पोर्टल की आनलाइन समीक्षा में पाया गया कि शिक्षक ने दो, तीन, 11, 13, 15, 16,28, 29, 30 और 31 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज की है। विभागीय निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज करना नियमों का उल्लंघन माना गया है। नोटिस में कहा गया है कि शिक्षकों की समय पर विद्यालय में उपस्थिति विद्यार्थियों के नियमित पठन-पाठन और शैक्षणिक व्यवस्था के लिए अनिवार्य है। समय पर विद्यालय नहीं पहुंचना

तथा विलंब से उपस्थिति दर्ज करना स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता का परिचायक है। प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से संबंधित शिक्षक को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखते हुए लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बीईओ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को भेजते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

ई-शिक्षा कोष ने पकड़ी देरी… शिक्षक की बढ़ी टेंशन, विभाग ने मांगा जवाब

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium SupremeCourt – Law Firm and Attorney WordPress Theme Supro - Minimalist AJAX WooCommerce WordPress Theme Suqat - Single Property WordPress Theme Surfy – Surfing and Water Sports WordPress Theme SurvForm – Survey Form Builder Plugin For WordPress Susastho – Health and Yoga WordPress Theme Sushico – Sushi and Asian Food Restaurant WordPress Theme Suxnix – Health Supplement WordPress Theme SVG Donut Charts Sweeny – Cake, Ice Cream & Bakery Store WordPress Theme