जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 2 सितंबर तक अवकाश घोषित
अवकाश घोषित
चित्रकूट। मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं लगातार हो रही बारिश, जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिनांक 31 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अशासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखा गया था।
अब जारी आदेश में दिनांक 2 सितंबर 2026 तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/अशासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।
🌧️ किन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश?
परिषदीय विद्यालय
मान्यता प्राप्त विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
अशासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
अशासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में लगातार हो रही बारिश, जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।
अर्थात चित्रकूट में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




