रामलला के पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

primarymaster.in


 अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुजारी प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षित दस पुजारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी है। इनकी ड्यूटी रविवार तदनुसार एक दिसम्बर अथवा अगहन पंचमी छह दिसंबर से शुरू हो सकती है।

उधर नये पुजारियों को एंड्रॉयड फोन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के लिए राम मंदिर में शुक्रवार को कोर्डलेस फोन सेट रखवा दिया गया है। वहीं तीर्थ क्षेत्र के बोर्ड आफ ट्रस्टीज की मंजूरी के बाद पुजारियों की नियमावली को लेकर चिह्नित दस पुजारियों को उनके मोबाइल पर फोन करके निर्धारित पैनल के समक्ष बुलाया गया। इस पैनल की बैठक कारसेवक पुरम के भरत कुटी में तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय की अध्यक्षता में देर शाम आयोजित की गयी। बैठक में मौजूद पैनल के सदस्यों ने चयनित पुजारियों से नियमावली की शर्तें को स्वीकार करने के सम्बन्ध में शपथ पत्र भी लिया है। इसके बाद उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी गयी। पुजारियों को उनकी नियुक्ति का पत्र रविवार व अगहन पंचमी को दिया जाएगा। अवशेष दस पुजारियों की नियुक्ति रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के समय की जाएगी।

इसके पहले बोर्ड आफ ट्रस्टीज की बैठक में पुजारियों की नियुक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने सभी प्रशिक्षित पुजारियों को सशर्त नियुक्त किए पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत तत्काल प्रभाव से दस पुजारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। बतादें कि राम मंदिर में दस प्रशिक्षित पुजारियों की नियुक्ति दो वर्ष के परिवीक्षा काल के लिए कर दी गयी है। इन सभी पुजारियों को नियुक्ति पत्र के बजाय एक समझौता पत्र दिया गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment