*समस्त BSA एवं BEO कृपया ध्यान दें,*
प्रायः यह देखा जा रहा है कि आपके जनपद में अवस्थापित परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की गई बालिका शौचालयों की तस्वीरों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों द्वारा अपलोड की गई फोटो में अक्सर निम्नलिखित कमियां पाई जा रही हैं, जिन्हें उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है:
1. *शौचालय का दरवाजा बंद होना*
2. *पर्याप्त प्रकाश का अभाव*
3. *सीट एवं फर्श पर गंदगी होना*
चूँकि इसकी समीक्षा भारत सरकार के द्वारा की जा रही है अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि अपने ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दें कि फोटो अपलोड करते समय इन मानकों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाही की स्थिति में जवाबदेही तय की जाएगी।
✅ शौचालय का दरवाजा खुला होना चाहिए।
✅ शौचालय पूरी तरह साफ-सुथरा हो।
✅ जलापूर्ति (Water supply) की पर्याप्त व्यवस्था दिखनी चाहिए।
✅ शौचालय के अंदर पर्याप्त प्रकाश (Light) हो।
✅ कुंडी/लॉकिंग की उचित व्यवस्था हो।
✅ शौचालय की सीट साफ होनी चाहिए।
✅ टाइल्स लगे होने चाहिए।
✅ शौचालय के बाहर स्पष्ट रूप से ‘बालिका शौचालय’ अंकित होना चाहिए।
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा*
*उत्तर प्रदेश*
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




