बेसिक शिक्षकों की भर्ती में दोहरा आरक्षण विवाद का कारण, आंदोलन की तैयारी में सामान्य वर्ग छात्र मोर्चा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


दोहरा आरक्षण विवाद का कारण, आंदोलन की तैयारी में सामान्य वर्ग छात्र मोर्चा

लखनऊः सामान्य वर्ग छात्र मोर्चा, ने परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में दोहरा आरक्षण और ईडब्ल्यूएस कोटा न मिलने का मुद्दा उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि इससे सामान्य वर्ग की लगभग 14 हजार सीटों का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए। मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को लखनऊ के झंडेवाला पार्क में बैठक कर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में दोहरा आरक्षण दिए जाने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू न होने से सामान्य ‘वर्ग के अभ्यर्थियों को ‘भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश महासचिव हिमांशु दुबे ने कहा कि जब एक ही भर्ती कई चरणों में होती है और हर स्तर पर आरक्षण का लाभ दिया जाता है, तो आरक्षण का दायरा बढ़ जाता

19 मार्च के बाद विधान भवन का करेंगे घेराव

 लखनऊ : 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में न्याय की मांग को लेकर मीति याची अभ्यर्थियों

हजार शिक्षकों की भर्ती में 14 हजार सीटों के नुकसान का दावा

है। इससे अनारक्षित अभ्यर्थियों के मौलिक अधिकार प्रभावित होते हैं और उनकी सीटें कम हो जाती हैं। दावा किया कि कोर्ट के कई हालिया आदेशों में दोहरे आरक्षण पर होक की बात कही गई है।

उनके अनुसार, जो ‘अभ्यर्थी टीईटी और शिक्षक भर्ती परीक्षा आरक्षित कोटे से पास हुए हैं, उन्हें सामान्य सीटों पर समायोजित नहीं किया जाना चाहिए। सामान्य सीटों पर वही चयनित हो, जिसने किसी प्रकार का आरक्षण लाभ न लिया हो। संगठन के महामंत्री नितेश सिंह गौर ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। यदि सरकार किसी विशेष वर्ग को दोबारा लाभ पहुंचाने की कोशिश करती है, तो लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों की बैठक, सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने की मांग

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment