अभी मतदाता बने तो अगले एसआईआर तक नाम रहेगा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


सीईओ नवदीप रिणवा के अनुसार मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह अभी भरे जा रहे

एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर विशेष जोर दिया जाए। अभी तक कुल 79 लाख से अधिक लोग मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर चुके हैं। -नवदीप रिणवा, सीईओ

  

लखनऊ,   यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अभी चल रही है। मतदाता बनने के लिए ऐसे में फॉर्म-6 भरने वाले का नाम अगले एसआईआर तक सुरक्षित रहेगा। इससे अगले 20 या 22 साल बाद होने वाले एसआईआर में नाम के मैपिंग का झंझट नहीं फंसेगा। मतदाता तो आप बाद में भी बन सकते हैं, लेकिन फिर यह अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

सीईओ नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर विशेष जोर दिया जाए। अभी तक कुल 79 लाख से अधिक लोग मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर चुके हैं। दावे व आपत्तियों की प्रक्रिया के बीच 6 मार्च तक मतदाता बनने के लिए भरे गए फॉर्म-6 के आधार पर नाम 10 अप्रैल को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा।

यह वर्ष 2025-26 की एसआईआर प्रक्रिया की अंतिम मतदाता सूची होगी। ऐसे में इस एसआईआर की प्रक्रिया की मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर मैपिंग का झंझट नहीं होगा, क्योंकि एसआईआर की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से 1.04 करोड़ लोगों के नाम का मिलान नहीं हो पाने पर उन्हें नोटिस जारी की गई है और उन्हें सुनवाई के लिए ईआरओ व एईआरओ के पास दस्तावेज लेकर जाना पड़ रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment