स्कूलों में नया सत्र शुरु, समय भी बदला

primarymaster.in


 स्कूलों में नया सत्र शुरु, समय भी बदला

बेसिक के विद्यालयो में एक अप्रैल से नए सत्र 2025-26 की शुरुआत हुई। पहले दिन परिषदीय स्कूलों को सजाया गया और बच्चों का रोली, टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मंगलवार से ही स्कूलों का समय भी बदल गया है। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में पंद्रह दिन का स्कूल चलो अभियान भी चलाकर बच्चों का नामांकन बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में स्कूल चलो अभियान की विधिवत शुरुआत की है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने एक से पंद्रह अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान व विशेष नामांकन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कक्षा आठ में पास होने वाले छात्रों का कक्षा नौ में नामांकन कराया जाए। 

स्कूलों के खुलने बंद होने का समय

मंगलवार से स्कूलों का समय भी बदला। परिषदीय स्कूल सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। जो पहले सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलते थे। इसी तरह माध्यमिक विद्यालय का समय सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 हो गया। जो सुबह 8.45 से दोपहर 2.45 था। गर्मी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है

स्कूलों में नया सत्र शुरु, समय भी बदला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment