शिक्षक को बीएसए का कारण बताओ नोटिस – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेरहा के सहायक अध्यापक समसुद्दीन अंसारी को सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में शिक्षक द्वारा दिए गए कई बयान विरोधाभासी पाए गए। जांच के दौरान शिक्षक ने पहले कहा कि वह अपने बेटे को विद्यालय छोड़ने गए थे, फिर बताया कि वह विद्यालय जांच में चले गए थे और बाद में अलग-अलग स्थानों पर जाने की बात कही। हालांकि, वह किसी भी अभिभावक का नाम नहीं बता सके, जिससे उनके बयान पर सवाल खड़े हुए हैं। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि शिक्षक ने स्वीकार किया कि वह विद्यालय छोड़कर चले जाते थे। जांच में विद्यालय के रजिस्टर, छात्र संख्या और अन्य अभिलेखों में भी अनियमितताओं की बात कही गई है। बीएसए ने इसे बच्चों के शैक्षिक अधिकार का उल्लंघन तथा कर्तव्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, विपरीत बताया है। बीएसए ने शिक्षक को तीन जुलाई को कार्यालय में साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment