जिले में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश
जौनपुर में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश
जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जारी सूचना के अनुसार यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
शिक्षकों की रहेगी उपस्थिति
शिक्षण कार्य स्थगित रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर आपदा, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।
वहीं, परिषदीय एवं परिषद द्वारा मान्यता/सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
अर्थात:
📌 2 सितंबर 2026 — विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद
📌 कक्षा 1 से 8 तक लागू
📌 शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य
📌 महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाश
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




