69000 शिक्षक भर्ती : चयनित शिक्षकों के समर्थन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सीएम को पत्र लिखकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की उठाई मांग
69000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के समर्थन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आया है। संघ पदाधिकारियों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चार साल से काम कर रहे शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की मांग की है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी दो सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की तैयारी में लगे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह व प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह की ओर से सीएम को पत्र तिखा गया है। इसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षक भर्ती में निर्धारित
प्रक्रिया से चयनित शिक्षक कई साल से अपनी सेवा दे रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हाल के आदेश के बाद इनकी सेवा में विषम् परिस्थिति पैदा हो रही है, जबकि इसमें इनका कोई दोष नहीं है। पदाधिकारियों ने कहा है कि सरकार ऐसा कदम उठाए जिससे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय के साथ ही पहले से नियुक्त शिक्षकों के हितों की भी रक्षा हो।
वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का ईको गार्डेन में लगातार धरना जारी है।
इनका नेतृत्व कर रहे विजय यादव व अमरेंद्र पटेल ने कहा कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने व जल्द सूची जारी करने के लिए दो सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। भीम आर्मी समेत कई संगठनों व युवाओं ने उनके आंदोलन को समर्थन किया है और वह इसमें शामिल भी होंगे। उन्होंने कहा कि इसी के साथ वह फिर से बेसिक शिक्षा निदेशालय में नियमित धरने पर बैठेंगे। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)




