यूपी में इस महीने बिजली निगम देगा सबसे बड़ी छूट, इतना कम आएगा बिल

primarymaster.in


यूपी में इस महीने बिजली निगम देगा सबसे बड़ी छूट, इतना कम आएगा बिल

उत्तर प्रदेश में दिवाली के महीने यानी नवंबर में बिजली निगम उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी छूट देने जा रहा है। पिछले चार महीने से बिजली बिल में लगातार छूट मिल रही है। पांचवे महीने यानी नवंबर में अब तक की सबसे बड़ी छूट मिलेगी। बिजली निगम नवंबर महीने के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 9.17 फीसदी की राहत देने जा रहा है। ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीएएएस) के तहत मिलने वाली इस छूट से बिजली बिल में लगने वाला शुल्क कम होगा। इसका लाभ घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

निगम के इंजीनियरों का कहना है कि उपभोक्ताओं को लगातार पांचवें महीने बिजली बिल में राहत दी जा रही है। इससे पहले जुलाई में 4.43 फीसदी, अगस्त में 2.92 फीसदी, सितंबर में 7.93 फीसदी और अक्टूबर में 5.24 फीसदी की छूट दी गई थी। नवंबर में यह राहत बढ़कर 9.17 फीसदी हो गई है। इस व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत, पहले से निर्धारित लागत से कम होने पर उसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाता है। मुख्य अभियंता, वितरण, जोन प्रथम ई लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा, बिजली खरीद लागत के प्रभावी प्रबंधन का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। निगम उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।

दिवाली पर भरपूर बिजली देने का भी आदेश

दिवाली वाले महीने में उपभोक्ताओं को न सिर्फ बिजली के बिल में राहत मिलने जा रही है बल्कि भरपूर बिजली देने का भी आदेश है। सामान्य तौर पर त्योहारों के वक्त सरकार गांवों से लेकर शहरों तक में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश देती है। इस बार भी वियजदशमी के अवसर पर ऐसा ही आदेश जारी किया गया था। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन ने आठ अक्तूबर से ही गांवों से लेकर शहरों तक को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी थी, जो अब तक जारी है। बताया जा रहा है कि छठ पर्व तक इसी तरह बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। बीते साल अक्तूबर में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र को औसतन 22 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई गई थी जबकि इस साल अक्तूबर में अब तक 23:30 मिनट औसत आपूर्ति रही है।

ये भी पढ़ें:कहां गया राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का पैसा? यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बतायाये भी पढ़ें:यूपी में भीषण हादसा, तिलक से लौट रही कार ट्रेलर से टकराई, छह लोगों की मौतये भी पढ़ें:देश के नंबर-1 CM बने योगी, राष्ट्रीय सर्वे में UP के मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार

गोरखपुर में नौ लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बिजली बिल में छूट का लाभ गोरखपुर के घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के करीब 9 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के मौके पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत न आए इसके समुचित प्रबंध किए गए हैं।

यूपी में इस महीने बिजली निगम देगा सबसे बड़ी छूट, इतना कम आएगा बिल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Easy Digital Downloads Coupon Importer Easy Digital Downloads Cross-sell and Upsell Easy Digital Downloads – Currency Converter Easy Digital Downloads Custom Prices Easy Digital Downloads Discounts Pro Addon Easy Digital Downloads - Download Image Watermark Easy Digital Downloads Email Reports Easy Digital Downloads File Store for Dropbox Easy Digital Downloads Fraud Monitor Easy Digital Downloads Free Downloads