75 फीसदी उपस्थिति वाले छात्र और विद्यालय होंगे सम्मानित

primarymaster.in


 बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं और विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति और शिक्षा में सुधार के लिए यह पहल की है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में 1,862 स्कूल संचालित हैं। इनमें 2.29 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार किए जा रहे निरीक्षण के दौरान तमाम ऐसे स्कूल सामने आए, जहां पर उपस्थिति 40 से 50 फीसदी तक ही मिली।

इस समय परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में अब शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में छात्रों की संख्या को बढ़ाया जाए। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक होगी, ऐसे छात्र-छात्राओं को जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस मुहिम को साकार करने के लिए ऐसे बच्चे जो काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं, शिक्षक उनके घर जाएंगे। ताकि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाई जा सके। इससे संबंधित निर्देश स्कूलों के साथ सभी बीईओ को भी भेज दिया गया है।

Primary ka master: 75 फीसदी उपस्थिति वाले छात्र और विद्यालय होंगे सम्मानित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment