अग्निवीर भर्ती के लिए एक साल बढ़ी आयु सीमा, आवेदन 10 तक: यहां के युवा करें आवेदन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


बरेली। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए बरेली सेना भर्ती कार्यालय ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार आयु सीमा को एक वर्ष बढ़ाया गया है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अप्रैल है। लिखित परीक्षा जून में होगी। सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता व मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।

सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती संबंधी जानकारी www.joinindian-army.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर महिला

मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए है। नर्सिंग सहायक (एनए, एनए वेट) की अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय की गई है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

एक फॉर्म में दो पद के लिए आवेदन होंगे। हालांकि, दोनों परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थी को एक विकल्प चुनना होगा। किसी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।

यहां के युवा करें आवेदन

बरेली कार्यालय के अधीन बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर, पीलीभीत, संभल, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, सीतापुर जिले आते हैं। यहां के अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment