बिना सूचना गैरहाजिर शिक्षक पर होगी कार्रवाई – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


नौतनवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बीइओ की दो बार किए गए औचक निरीक्षण में अध्यापक विद्यालय में नहीं मिले। बीईओ ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

आईजीआरएस के माध्यम से मिली शिकायत के बाद बीते सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए थे। वहीं, बुधवार को दोबारा बीईओ ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो दूसरे दिन भी सहायक अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। 

बीईओ ने मौके पर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर पर उक्त अध्यापक की अनुपस्थिति दर्ज कर मामले की विस्तृत रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है। शिकायत के बाद बीईओ के लगातार दूसरी बार के निरीक्षण में सहायक अध्यापक की अनुपस्थिति ने आरोप की पुष्टि कर दी है। 

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने कहा कि शिकायत के आधार पर विद्यालय का दो बार निरीक्षण किया गया है। दोनों ही अवसरों पर सहायक अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment