जूनियर शिक्षक के हुक्म पर घर-घर जनगणना करेंगे सीनियर शिक्षक – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

उन्नाव,  जनगणना 2027 की ड्यूटी में ब्लॉक और तहसील स्तर के अफसरों ने मानकों से खिलवाड़ करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। 48 सौं पे ग्रेड पाने वाले सीनियर शिक्षकों को प्रगणक बना दिया और जूनियर शिक्षक, शिक्षामित्र को उनके ऊपर सुपरवाइजर की सीट पर बैठा दिया। ड्यूटी में सीनियर और जूनियर के मानकों में बरती गई अनियमितता का शोर भी खूब बचा लेकिन अफसरों के कानों पर इस गूंज का कोई असर न दिखा। परिषदीय स्कूलों की जिम्मेदारी से लेकर मतगणना, जनगणना, बालगणना जैसे सभी कामों में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों की ड्यूटी में अफसरों ने सीनियरटी और जूनियरटी का भी कोई ख्याल करने की जरुरत नहीं समझी है। 4800 पे ग्रेड पाने वाले शिक्षकों पर कम ग्रेड पाने वाले शिक्षक और शिक्षामित्र हुक्म चलाएंगे। क्योंकि अधिक पे ग्रेड वाले शिक्षकों को प्रगणक और कम वालों के कंधों पर सुपरवाइजर का जिम्मा दे दिया गया है। ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर तक ड्यूटी लगाने में की गई मनमानी और लापरवाही का खामियाजा अब सीनियर शिक्षकों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह आलम तब है जब सभी विभागों की तुलना में 90 फीसदी से अधिक जनगणना करने का जिम्मा बेसिक के शिक्षकों के कंधो पर डाला गया है। ड्यूटी में बरती गई अनियमितताओं पर तमाम शिक्षक संगठन और शिक्षकों ने शिकायतेंभी है लेकिन इसके बाद भी इसमें सुधार की कोई गुंजाइश अभी तक नहीं दिखी।

एक सुपरवाइजर पर छह प्रगणक की तैनाती

जनगणना की ड्यूटी में एक सुरपरवाइजर के नीचे छह प्रगणक की तैनाती की गई है। प्रगणक का कार्य घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना होता है। सुपरवाइजर इनके कामों की निगरानी करता है। दोनों का काम मोबाइल एप के माध्यम से मकान सूचीकरण और जनसंख्या की गणना करना होता है।

शिक्षक संघ उठा चुका मांग

जनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षकों की ड्यूटी में बरती गई लापरवाही पर आवाज उठाई है। जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, महामंत्री रामजन्म सिंह ने बताया कि जनगणना में ड्यूटी नियमावली का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। बेमानक ढंग से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सीनियर को प्रगणक और जूनियर को सुपरवाइजर बना दिया गया है। इसके अलावा ड्यूटी में प्रधान शिक्षक तक कोई नहीं छोड़ा गया है। बीमार और दिव्यांग शिक्षक की ड्यूटी लगी है। जिसे हटवाने के लिए वह प्रार्थना पत्र लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे है।

ड्यूटी में इस तरह की बरती गई अनियमितता संज्ञान में आई है। शुरुआत में बीएसए को इसके निर्देश भी दिए गए थे कि सीनियर और जूनियर शिक्षकों का ख्याल रखे। मैं इसे सहीं करवाऊंगा। क्योंकि किसी सीनियर शिक्षक को जूनियर के नीचे काम करना पड़े यह वाकई सही नहीं होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment