उर्दू में स्कूल का नाम लिखवाने पर मुख्य अध्यापिका निलंबित – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

नजीबाबाद (बिजनौर)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्कूल साहनपुर द्वितीय की मुख्य अध्यापिका रफत खान को स्कूल के मुख्य द्वार पर हिंदी और उर्दू में स्कूल का नाम लिखाने पर निलंबित कर दिया।

बीएसए ने निलंबन पत्र में स्पष्ट किया कि स्कूल के बाहर और भीतर उर्दू में नाम लिखाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है।

मुख्य अध्यापिका को बीआरसी कार्यालय नजीबाबाद से संबद्ध किया गया। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में वर्तमान में स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल का नाम उर्दू भाषा में लिखा न होने बात कही जा रही है। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment