शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के पूरे अयोध्या तिवारी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक वरुण तिवारी व सहायक अध्यापक सुशील तिवारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
बीएसए अवनीश कुमार पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक वरुण तिवारी को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की आख्या पर सस्पेंड कर दिया। प्रधानाध्यक वरुण तिवारी पर अपनी जगह बाहर से लड़की लाकर पढ़वाने तथा अपने सहायक अध्यापक के साथ मारपीट करने का आरोप है। लोगों का कहना है कि वरुण तिवारी स्कूल नहीं आते हैं और जब आते हैं तो अपने सहायक अध्यापक पर रौब गालिब करते हैं। शनिवार को आपसी कहासुनी में प्रधानाध्यापक ने अपने सहायक को पीट दिया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





