वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की हालत गंभीर

primarymaster.in


 Kaushambi थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहायक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब आठ बजे कुआंडीह गांव के पास हुआ। वह कड़ा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात ढहरई गांव निवासी लवलेश पाल (39) पुत्र लखन पाल मंझनपुर से पश्चिम शरीरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से तेज गति से आए वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। 

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल यूपी-112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की हालत गंभीर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Quick Buy Now Button for WooCommerce Quick Call – Call Center Elementor Template Kit Quick Order flutter mobile app for woocommerce with multivendor features Quick Order Plugin for WooCommerce Quick order preview for WooCommerce Quick Quiz – Laravel Quiz and Exam System Quick Rental – Vehicles Booking WordPress Theme Quick User Export & Filter Quick View Of WooCommerce Products Quickbooks Payments Gateway for WooCommerce