विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक / SMC बैठक माह – अक्टूबर 2026: इसे आप अपने रजिस्टर में लिख सकते हैं

primarymaster.in


विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक / SMC बैठक माह – अक्टूबर 2026: इसे आप अपने रजिस्टर में लिख सकते हैं

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक / SMC बैठक

माह – अक्टूबर 2026

विद्यालय का नाम: __________________________________

यू डायस कोड (U-DISE Code): ________________________ | ब्लॉक: __________________

बैठक की तिथि / एजेंडा दिनांक: ____/10/2026

समय: दोपहर 12:00 बजे

स्थान: विद्यालय प्रांगण

बैठक के एजेंडा बिंदु एवं कार्यवाही विवरण

पूर्व घोषित एजेंडा के अनुसार आज दिनांक ____/10/2026 को विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी कार्यवाही के मुख्य चर्चा बिंदु एवं विवरण निम्नानुसार हैं:

विद्यालय का परिवर्तित समय एवं उपस्थिति:

परिवर्तित समय के अनुसार विद्यालय में शिक्षण कार्य संचालित करने एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु अनुरोध किया गया।

प्रेरणा पोर्टल एवं शत-प्रतिशत नामांकन:

चर्चा के दौरान बताया गया कि प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा 5 या 8 पास करने वाले छात्रों का नवीन विद्यालय में नामांकन का विवरण शत-प्रतिशत के साथ अपडेट होना है।

आप सभी पास होने वाले सभी छात्रों का शत-प्रतिशत नामांकन नवीन विद्यालय में उच्च कक्षा में करवाने में अपना शत-प्रतिशत सहयोग करेंगे एवं ड्रॉपआउट रोकने पर सहमति बनी।

डीबीटी (DBT) धनराशि का सदुपयोग:

डीबीटी से प्राप्त धनराशि से यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोज़ा, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी आदि की व्यवस्था तथा उसके उचित उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM):

अक्टूबर माह की अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) एवं “आज की उपस्थिति, कल की प्रगति” थीम पर चर्चा की गई।

निपुण भारत मिशन:

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों के अधिगम स्तर, निपुण लक्ष्य एवं कक्षा-वार सीखने की प्रगति की समीक्षा की गई। सीखने में पीछे रह रहे बच्चों के लिए कैचअप प्रोग्राम एवं अभ्यास कराने पर सहमति बनी।

इंसपायर अवार्ड:

इंसपायर अवार्ड के लिए विद्यार्थियों के नवाचार/आइडिया को प्रोत्साहित करने एवं पात्र बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

स्वच्छता एवं बाल-अनुकूल वातावरण:

विद्यालय परिसर, पेयजल एवं शौचालय की नियमित साफ-सफाई तथा स्वच्छता बनाए रखने पर चर्चा हुई। बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

इको क्लब (3R प्रणाली):

इको क्लब पर (थीम अक्टूबर 2026 – “कूडा कम करना”) चर्चा की गई। बच्चों को 3R प्रणाली (Reduce, Re-use & Recycle) के बारे में जागरूक किया गया।

विद्या ज्ञान स्कूल (Vidyajyan School):

विद्या ज्ञान स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी गई। सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन की तिथि तथा आवश्यक दस्तावेजों पर चर्चा की गई।

आधार अपडेशन:

आधारविहीन विद्यार्थियों के आधार बनाने एवं विद्यालय अभिलेखों में आवश्यक विवरण अद्यतन करने पर चर्चा हुई। जिन छात्रों के आधार नहीं बने हैं उनके जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार बनाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने हेतु बताया गया।

समापन:

उपरोक्त बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत आज की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया एवं बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

हस्ताक्षर एवं उपस्थिति:

अध्यक्ष के हस्ताक्षर: _________________

सचिव (प्रधानाध्यापक) के हस्ताक्षर: _________________

सदस्यगण के हस्ताक्षर:

_________________

_________________

_________________

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक / SMC बैठक माह – अक्टूबर 2026: इसे आप अपने रजिस्टर में लिख सकते हैं

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium YITH Stripe Connect for WooCommerce Premium YITH The Jewelry Shop | A Luxurious and Elegant Theme YITH The Polygon | WordPress Theme for Video Games YITH WooCommerce Account Funds Premium YITH WooCommerce Added to Cart Popup Premium YITH WooCommerce Advanced Reviews Premium YITH WooCommerce Affiliates Premium YITH WooCommerce Ajax Product Filter Premium YITH WooCommerce Ajax Search Premium YITH WooCommerce Anti-Fraud Premium