7 तक पूरी होगी परिषदीय टीचर्स की पदोन्नति

primarymaster.in


7 तक पूरी होगी परिषदीय टीचर्स की पदोन्नति

पडरौना। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सात नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए शिक्षक * पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वरिष्ठता के आधार पर पात्र शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी।

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 2464 विद्यालय संचालित हैं। पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन विद्यालयों में एक-एक प्रधानाध्यापक की तैनाती की उम्मीद है। इससे लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रधानाध्यापकों के पदों को भरने का रास्ता साफ हो सकता है। परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी निर्देश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में वरिष्ठता सूची तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद शिक्षकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयन समिति पात्र शिक्षकों के शैक्षिक और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच करेगी। टीईटी उत्तीर्ण होने की अनिवार्य शर्त पूरी करने वाले शिक्षकों को ही पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। विभागीय स्तर पर निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में शासन से पत्र मिला है। इसके अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

7 तक पूरी होगी परिषदीय टीचर्स की पदोन्नति

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Mentor Icon Pack for Codestar Framework Menu by User Role for WordPress Menu Editor by WP Adminify Menu WordPress plugin – Wpdock Menuar – Navigation Menu for Elementor Menuzord – Responsive Megamenu Meow! – Pet Care & Pet Shop Elementor WordPress WooCommerce Theme Mercado Pago for LatePoint (Payments Addon) Mercado Pro – Turn your WooCommerce into Multi Vendor Marketplace Mercadopago Payment gateway for Easy Digital Downloads