स्वगणना सात मई से, देने होंगे 33 सवालों के जवाब
जनगणना में डिजीटल एप पर कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। इससे पूर्व 2011 में जनगणना कराई गई थी। अब पंद्रह साल बाद पूरा ब्योरा दुरुस्त कराते हुए अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारियां कर ली गई हैं। सात से 21 मई के बीच लोग खुद ही स्वगणना करते हुए जानकारियां अपडेट कर सकेंगे। प्रमख जनगणना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गूगल क्रोम या ब्राउजर में जाकर se.census.gov.in टाइप कर सर्च करेंगे। इसमें राज्य में उत्तर प्रदेश ओर कैप्चा में दिए गए अक्षर व अंकों को भरेंगे। मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराएंगे और घर के मुखिया का नाम डालेंगे। मोबाइल नंबर डालने पर आए ओटीपी से इसे सत्यापित करेंगे। हिंदी भाषा या अन्य 16 लैंग्वेज का चयन कर सकेंगे। पता, राज्य, जिला, गांव या कस्बा, मकान नंबर, लोकेशन भरने के साथ ही मैप पर अपने घर को लाल मार्क से टैग मार्क करेंगे। इसके बाद घर और परिवार की जानकारी भरी जा सकेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






