यूपी के 25 वाहन डीलरों को बड़ा झटका! एक महीने तक नहीं बेच सकेंगे गाड़ियां, देख लो खाई आपके जिले का कोई डीलर नहीं है लिस्ट में…. – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ, । परिवहन आयुक्त ने 25 वाहन डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट निलम्बित कर दिए हैं। यह निलम्बन तीन जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में ये डीलर वाहनों की बिक्री नहीं कर सकेंगे। इनके अलावा आयुक्त ने 50 डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इनमें अरना मेगाकॉर्प लखनऊ, ऑटो सेल्स, ब्राइट टू व्हील सेल्स, कल्याण मोटर्स बाराबंकी, नरेंद्र ऑटोमोबाइल्स सीतापुर, अग्रवाल ऑटो व बुद्धराम ऑटो, गुप्ता ऑटो और गुप्ता ऑटो सेल्स कुशीनगर, बदर मोटर्स संभल, जनता ट्रेडिंग प्रतापगढ़ , शुभम ऑटो, चंद्रा सेल्स महाराजगंज, शक्ति ऑटो रायबरेली, ऑटो व्हील्स जौनपुर, भारत ऑटो संतकबीरनगर, श्याम मोटर्स फतेहपुर, शिवा ऑटो गाजीपुर, आरएन मोटर्स रामपुर, श्याम मोटर्स औरैया, जय ऑटो अंबेडकरनगर, क्रॉस व्हील ऑटो मुरादाबाद, अपलाइफ सॉल्यूशन बस्ती,सरस्वती मोटर्स प्रयागराज और उन्नाव का विशाल मोटर्स।

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह के मुताबिक पंजीकरण में लापरवाही, नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई हुई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment