आरटीई के अन्तर्गत 5968 बच्चों को अब तक प्रवेश नहीं – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। गरीब परिवारों के 5968 बच्चों को अब तक आरटीई के अन्तर्गत अच्छे स्कूलों में दाखिला नहीं मिला है। बुधवार को कमिश्नर रोशन जैकब की अध्यक्षता में हुई माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि लखनऊ में 18 हजार 93 बच्चों की ओर से आवेदन आए हैं। इनमें से 12125 बच्चों का स्कलों में दाखिला हुआ है। वहीं, 3727 बच्चों के माता पिता का कहना है कि उनके पसंद के स्कूल में प्रवेश नहीं मिला। ऐसे में वे बच्चों का दाखिला नहीं करा रहे हैं। शेष 2341 बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment