सोने और चांदी दोनों के भाव आज गिरे, जानें आपके शहर में कितनी है अभी ताजा कीमत? – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 आज देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है. कल यानी कि 3 जून की भारी गिरावट के बाद आज सुबह शुरुआती वायदा कारोबार (MCX) में मामूली सुधार होते जरूर देखा गया, लेकिन रिटेल स्तर पर कीमतें अभी भी अपने हाई लेवल से काफी नीचे बनी हुई हैं. आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत लगभग 1,59,380 रुपये से

1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है. वहीं, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,43,100-1,46,340 रुपये के स्तर पर टिका हुआ है.

क्यों गिरी आज सोने की कीमत?

1,61,240 रुपये

अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य तनातनी के कारण भू-राजनीतिक तनाव के और गहराने की आशंकाएं बढ़ गई हैं. तनाव बढ़ा, तो क्रूड ऑयल की कीमतें भी उछलेंगी. इससे महंगाई बढ़ने का डर बना रहेगा. महंगाई बढ़ेगी, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे ऊंचा रहेगा. ब्याज दरें ऊंची होंगी, तो निवेशक बैंक बॉन्ड्स या दूसरी सरकारी स्कीम्स में लगाएंगे क्योंकि सोने पर कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता है. सोने की मांग कम होगी, तो कीमतें भी गिरेंगी.

 चांदी की कीमत 

कल 3 जून को देश के सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमतों में 3000-4500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई थी. हालांकि, आज सुबह वायदा बाजार (MCX) पर जुलाई फ्यूचर्स में 2,64,060-2,76,598 रुपये प्रति किलो के दायरे में हल्की रिकवरी देखी जा रही है

देश के अलग-अलग शहराें में बिना मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी के बिना आज 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत नोएडा और गाजियाबाद में 2,79,900 रुपये प्रति किलो है. वहीं, दिल्ली में रेट 2,96,900 रुपये किलो है. मुंबई में आज एक किलो चांदी की कीमत 2,95,900 रुपये है. हालांकि, चेन्नई और हैदराबाद में रेट कुछ ज्यादा है. यहां एक किलो चांदी की कीमत 3,02,900 रुपये से 3,05,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है. .

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment