सीआईएसएफ में 70 हजार जवान भर्ती किए जाएंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

देश में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ में 70 हजार जवान भर्ती किए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों की मौजूदा संख्या को 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख करने की

मंजूरी दे दी है। सीआईएसएफ की हर वर्ष औसतन 14 हजार भर्तियां करने की योजना है। पांच साल में 70 हजार भर्तियां होंगी। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में

नक्सलवाद में कमी से नए औद्योगिक केंद्र उभरने की उम्मीद है। इनके लिए सीआईएसएफ की मजबूत उपस्थिति आवश्यक है।

पांच वर्षों तक हर साल 14 हजार से अधिक नियुक्तियां

सीआईएसएफ ने 2024 में सीआईएसएफ ने 13,230 कर्मचारी भर्ती किए। 2025 के लिए 24,098 पदों पर चयन चल रहा है। सीआईएसएफ पांच वर्षों तक हर वर्ष 14 हजार भर्ती की योजना बना रही है। इसमें महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। सीआईएसएफ एक अतिरिक्त बटालियन भी तैयार करेगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment