42 शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

primarymaster.in


 Sitapur News: 42 शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

सीतापुर। 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति 42 शिक्षकों को जल्द बकाया वेतन मिलेगा। विश्वविद्यालयों की तरफ से इनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो गया है। बीएसए ने बकाया वेतन जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस शिक्षक भर्ती के तहत करीब दो साल पहले जिले में 1100 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। ये प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। नियुक्ति के बाद प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन में प्रमाणपत्र सही मिलने पर ही वेतन जारी किया जाता है। 

सत्यापन में सभी 42 शिक्षकों के प्रमाणपत्र सही मिले हैं। इस पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने वित्त एवं लेखाधिकारी को इनका बकाया वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर बकाया वेतन मिल जाएगा। 

इसी भर्ती में पकड़े जा चुके हैं 33 शिक्षक 

इस भर्ती में फर्जीवाड़ा भी खूब हुआ है। शिक्षकों की नियुक्ति के बाद जब विश्वविद्यालयों को प्रमाणपत्र भेजे जा रहे हैं तो इनकी सत्यता भी सामने आ रही है। अब तक करीब 33 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। इस पर इन सभी को बर्खास्त किया जा चुका है। प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जा चुकी है। ज्यादातर शिक्षकों के टीईटी के प्रमाणपत्र फर्जी मिले थे। अभी करीब 150 शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट आनी बाकी है।

42 शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium ShiftCV | Blog Resume Portfolio WordPress Shina – Real State Property WordPress Theme Shindig – A Rocking Single Event WordPress Theme Shine – WooCommerce Responsive Theme Shipping Details Plugin for WooCommerce Shokusei – Japanese Restaurant & Sushi Bar Elementor Template Kit Shop (Shopping Cart) & APIs Modules for Stock Manager Advance Shop the Look Pro for WooCommerce Shopaddict – 16 Ready WordPress Landing Pages Theme Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme