छात्राओं को कलावा-तिलक लगाकर स्कूल आने से किया मना, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रिसिंपल ने शिक्षिका को हटाया

primarymaster.in


 यूपी के रामपुर के धमोरा में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका ने छात्राओं को कलावा बांधकर और तिलक लगाकर आने से मना किया। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य और कॉलेज कमेटी के पदाधिकारियों से विरोध दर्ज कराया। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने शिक्षिका को स्कूल से हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका दूसरे संप्रदाय की है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा में राजकीय इंटर कॉलेज में क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते है। इसी विद्यालय में पढ़ने वाली इंटर की दो छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक दूसरे संप्रदाय की शिक्षिका ने उनको कलावा और माथे पर तिलक लगाकर आने से मना किया। दोनों ही छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। यह जानकारी बुधवार को हिन्दू संगठन के लोगों को मिली तो वह कॉलेज पहुंच गए। वहां उन्होंने शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए विरोध जताया। हिंदू संगठन ने स्कूल से शिक्षिका को हटाने की मांग की। जिस पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं और शिक्षिका दोनों से मामले की जानकारी करने के बाद शिक्षिका को स्कूल से हटा दिया।

इंटर कॉलेज के प्रिसिंपल संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय की दो छात्राओं ने कलावा और तिलक लगाकर स्कूल न आने की शिकायत की थी। हालांकि, दोनों ने यह शिकायत मुझसे या किसी शिक्षक से नहीं की। बुधवार को हिंदू संगठन के कुछ लोग आए थे। उन्होंने एक शिक्षिका पर आरोप लगाए। जिसके बाद शिक्षिका और दोनों ही छात्रा से मामले की जानकारी ली गई। बाद में शिक्षिका को हटा दिया गया है। वह प्राइवेट तौर पर कार्य करती थीं। हालांकि, शिक्षिका ने खुद पर लगाए गए आरोप को गलत बताया है।

छात्राओं को कलावा-तिलक लगाकर स्कूल आने से किया मना, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रिसिंपल ने शिक्षिका को हटाया

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment