उत्तर प्रदेश के एडेड इंटर कॉलेजों में 25 हजार टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की भर्ती होगी। बेसिक स्कूलों में भी 50 हजार शिक्षक भर्ती होंगे। इस वावत शिक्षा विभाग ने खाली पदों का ब्योरा जुटा लिया है। जल्द अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग ही अव सभी शिक्षकों की भर्तियां करेगा।
प्रदेश में लंबे समय से शिक्षकों की भर्तियां नहीं हुई हैं। अभी तक बेसिक शिक्षकों की भर्ती बेसिक शिक्षा परिषद करता था। परिषद ने आखिरी वार 2018 में 69,000 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाला था। उसके बाद 68,000 भर्तियों का विज्ञापन निकाला। 69,000 भर्तियों का रिजल्ट 2020 में आया। दोनों भर्तियां पूरी हो गई, लेकिन इनको लेकर कोर्ट में विवाद अब भी जारी है। वहीं, एडेड माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड था। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2012 के वाद से कई वार भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाला, लेकिन हर वार भर्तियां फंसती गई। आखिरी बार 2022 में टीजीटी और पीजीटी के 4,163 पदों के लिए विज्ञापन निकाला और इसके मुकावले 13,33,136 आवेदन आए थे, लेकिन उसके बाद वोर्ड भंग हो गया। इस वजह से ये भर्तियां नहीं हो पाई। अव शिक्षा विभाग में सभी पदों के लिए एक आयोग वना दिया गया है। इस शिक्षा सेवा चयन आयोग को ही भर्तियां करनी हैं।
आयोग कर रहा इंतजार : शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन अगस्त 2023 में हुआ था। उस समय एमपी अग्रवाल कार्यवाहक अध्यक्ष वनाए गए। मार्च 2024 में आयोग के 12 सदस्य नामित किए गए। इसके बाद अक्टूबर 2024 में गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रफेसर कीर्ति पांडेय इसकी अध्यक्ष वनाई गई हैं। तव से आयोग लगातार विभिन्न विभागों से अधियाचन मांग रहा है। अभी तक आयोग को किसी विभाग ने अधियाचन नहीं भेजा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अधियाचन की तैयारी कर ली है। सभी जिलों से खाली पदों का ब्योरा ले लिया गया है। प्रदेश में एडेड शिक्षकों के लगभग 25 हजार पद खाली हैं। वहीं वेसिक स्कूलों में भी 50 हजार पद खाली है। इन पदों के आधार पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अधियाचन भेजने की तैयारी कर ली है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द आयोग को व्योरा भेज दिया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)





