‘पुरानी कर प्रणाली 2 साल में खुद ही खत्म हो जाएगी’

primarymaster.in


 नई दिल्ली, । राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की छूट से पुरानी कर व्यवस्था के खुद ही एक-दो साल में समाप्त हो जाने की संभावना है। पांडेय ने यह भी कहा कि कर का दायरा बढ़ाने के लिए एआई, आंकड़ा विश्लेषण जैसी प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है।

वित्त एवं राजस्व सचिव पांडेय ने कहा, हम नई कर व्यवस्था लाए हैं। उसका मकसद ही यही है कि आप छूट के बारे में सोचने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से निवेश करें। यह पूछे जाने पर कि क्या पुरानी कर व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा, उन्होंने कहा, बजट में पुरानी कर व्यवस्था के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

इसमें छूट है, कर की दर और स्लैब अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा, लेकिन मेरा मानना है कि एक-दो साल में पुरानी कर व्यवस्था अपने आप ही समाप्त हो जाएगी।

‘पुरानी कर प्रणाली 2 साल में खुद ही खत्म हो जाएगी’

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment