यूपी में पछुआ ने रफ्तार पकड़ी, इतनी ज्यादा कि लगा आंधी आ गई। मौसम विभाग के अनुसार हवा की अधिकतम गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। तीन दिन पहले आए पश्चिमी विक्षोभने पीछे खाली जगह छोड़ दी थी। मंगलवार को पछुआ ने इसे भरना शुरू किया। इस वजह से कल के मुकाबले रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा दिखा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह खूब बर्फबारी हुई है। उत्तर पश्चिमी हवा उसी ओर से आ रही है। मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार हवा की गति बुधवार को और तेज हो सकती है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। यह दो डिग्री नीचे 28 के आसपास रह सकता है। तेज और ठंडी हवा की वजह से मंगलवार की रात को बाहर निकलने वालों को सर्दी महसूस हुई। लोगों को विंड शीटर और गर्म कपड़े वापस आलमारी से निकालने पड़े।
आज मैदानों में चलेंगी तेज हवाएं
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानों तक पहुंच रही उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं आज से तीन दिन के लिए परेशान करने जा रही हैं। वेस्ट यूपी में 72 घंटे तक 20-30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने के आसार हैं। मंगलवार को आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं से दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट हुई।
दस के बाद तेवर दिखाएगा सूरज!
अब सूरज अपने तेवर दिखाने वाला है। 10 मार्च के बाद गर्मी में उबाल आ सकता है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। होली से पहले ही दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के संकेत हैं। फरवरी के गर्म होने के बाद अब मार्च की शुरूआत में ही आसमान साफ और तेज धूप पसीने निकालने लगी है। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद पड़ोसी जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से मौसम बदल गया था। तबसे सर्द हवाएं चल रही हैं। इसलिए दिन का तापमान सधा हुआ था।
अब आसमान साफ हो गया है। सुबह से तेज धूप निकल रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम बिगड़ने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मार्च से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। तब पारा 32 डिग्री या उससे भी अधिक हो सकता है। जबकि 14 मार्च तक यह 35 से 36 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच सकता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





