13 जिलों के होनहारों सौ फीसदी को छात्रवृत्ति – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


● राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का मामला

● उत्तर प्रदेश में 15143 सीट का कोटा, 14925 मेधावी ही सफल

● वाराणसी, गाजीपुर, कौशाम्बी, मऊ, मिर्जापुर में शत-प्रतिशत सफल

प्रयागराज, । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में यूपी के 13 जिलों के होनहारों को शत-प्रतिशत सफलता मिली है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को जारी परिणाम में उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित 15143 सीटों के सापेक्ष 14925 मेधावियों का चयन हुआ है। तमाम कोशिशों के बावजूद 218 सीटें खाली रह गई। अब इन सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति पढ़ाई के लिए मिलेगी।

इस छात्रवृत्ति के लिए हर जिले का कोटा निर्धारित है। जिन जिलों के बच्चों ने आवंटित सीटों के सापेक्ष शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है उनमें बहराइच (172), बलिया (251), बलरामपुर (118), चंदौली (204), देवरिया (235), गाजीपुर (184), कौशांबी (105), कुशीनगर (254), लखीमपुर खीरी (318), मऊ (147), मिर्जापुर (233), सोनभद्र (159) और वाराणसी 269 शामिल हैं। गौरतलब है कि आठवीं के बाद ड्रॉपआउट रेट कम करने और कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 2008 में यह छात्रवृत्ति शुरू की थी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment