लखनऊ। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आवाहन पर 13 अप्रैल को शिक्षक मशाल जुलूस निकालेंगे। वह शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का विरोध करेंगे।
महासंघ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव का कहना है कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी पास करने से छूट दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को केंद्र सरकार कानून बनाकर टीईटी की अनिवार्यता को खत्म करे। जिससे शिक्षकों को राहत मिल सके। यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों को टीईटी पास करना होगा। देश भर में बड़ी संख्या में शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य होगा। ऐसे में शिक्षक देश भर के सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाल कर इसका विरोध करेंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






