पेपर लीक होने के कारण ढाई वर्ष बाद आया परिणाम – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज । 11 फरवरी 2024 को पहली बार आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण नौ अक्तूबर 2023 को शुरू हुई इस भर्ती का अंतिम परिणाम तकरीबन ढाई साल बाद घोषित हो सका है। विज्ञापन में 411 पद थे जो बाद में बढ़कर 419 हो गए।

आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, इसकी मुख्य परीक्षा दो व तीन फरवरी 2026 को आयोजित की गयी थी, जिसमें 5930 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए हिन्दी टंकण की परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 को आयोजित की गयी थी। परीक्षा में सम्मिलित 419 रिक्तियों (समीक्षा अधिकारी के 338 और सहायक समीक्षा अधिकारी 81) के सापेक्ष कुल 419 अभ्यर्थियों औपबन्धिक रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर परिणाम उपलब्ध है। प्रश्नगत परीक्षा का परिणाम पूर्णतया औपबन्धिक है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रादि के मिलान/सत्यापन के बाद एवं उनके सही पाए जाने पर उनकी संस्तुति भेजी जाएगी। मूल प्रमाण-पत्रादि के मिलान / सत्यापन के संबंध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

परीक्षा परिणाम से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचनाएं शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment