फीस न भरने पर परीक्षा से रोका तो छात्र ने दे दी जान – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


फीस न भरने पर परीक्षा से रोका तो छात्र ने दे दी जान 

लखनऊ, । चिनहट के देवा रोड स्थित समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कथित तौर पर फीस नहीं जमा होने पर प्रायोगिक परीक्षा से रोके जाने पर बीफार्मा छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र का शव कॉलेज हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मैंने कॉलेज में फीस जमा की थी, लेकिन सिस्टम में फीस पेंडिंग दिखा रही है। पता नहीं मेरे दोस्त क्या सोचेंगे.. सभी लोग मुझे माफ करना। आहत होकर जान देने जा रहा हूं। खुदकुशी की खबर पाकर जुटे छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन किया। कॉलेज चेयरमैन ने फीस नहीं जमा होने से परीक्षा नहीं दिए जाने के मामले की जानकारी से इनकार करते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक मूलरूप से रायबरेली के उधाबंध दुधवन निवासी शुभम (22) चिनहट के देवा रोड स्थित समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज हॉस्टल के रूम नंबर- 109 में रहता था। बुधवार को उसकी प्रायोगिक परीक्षा थी। आरोप है कि हॉस्टल की फीस जमा न होने से कॉलेज प्रशासन की ओर से उसे परीक्षा नहीं देने दी गई। इससे वह बेहद परेशान था। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि फीस न जमा होने से छात्र के प्रैक्टिकल में न बैठने की बात सामने आ रही है। उसके कुछ ड्यूज क्लीयर नहीं थे, इसलिए अकाउंटेंट ने टोका था। हालांकि गुरुवार सुबह फीस जमा हो गई थी। छात्र के सुसाइड नोट की लिखावट कई जगह स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए फोरेंसिक लैब में हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जा रहा है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment