बंद स्कूलों में शिक्षक पहुंचने तक जारी रहेगी पीडीए पाठशाला : सपा अध्यक्ष – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पढ़ाई को लेकर एफआईआर लिखा रही है। अंग्रेजों ने भी कभी पढ़ाई को लेकर एफआईआर नहीं लिखाई। भाजपा सरकार सोचती है कि पुलिस के बल पर पीडीए पाठशाला बंद कर देगी तो यह उसकी भूल है।

हम समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि जब तक सरकार बंद किए स्कूलों में अध्यापक और प्रधानाचार्य नहीं पहुंचा देगी, तब तक समाजवादियों की पीडीए पाठशाला और पीडीए ट्यूशन चलती रहेगी।

अखिलेश ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूलों को बंद और विलय करने का फैसला गलत है, यह सरकार ने स्वीकार कर लिया है। विलय योजना खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास जनता को दिखाने के लिए अपना कोई काम नहीं है। जनेश्वर मिश्र पार्क समाजवादियों ने बनाया। इसके गेट पर भाजपा सरकार के लोगों ने अपना पत्थर और होर्डिंग लगा दिया है।

छोटे लोहिया के रास्ते पर चलकर ही आएगी खुशहाली

पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर जनेश्वर मिश्र पार्क में पहुंचे अखिलेश ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट स्थित उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने जीवनपर्यंत समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया था, उसी से समाज में खुशहाली आएगी। इस अवसर पर मीना तिवारी, विश्वभूषण, चंद्रशेखर तिवारी, तारकेश्वर मिश्र, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

जाति और धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाना संविधान विरोधी

अखिलेश ने पंचायतीराज विभाग से जाति और धर्म विशेष को लेकर जारी पत्र को भाजपा सरकार की सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जो भी गैरकानूनी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। एक जाति और धर्म विशेष को निशाना बनाना संविधान विरोधी काम है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। न्यायपालिका भी तत्काल संज्ञान ले। अखिलेश ने कहा कि प्रयागराज में 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी बाढ़ से लोगों के घर डूबे हैं। सभी शहरों के हाल खराब हैं

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment