ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करें शिक्षक, लापरवाही पर कार्रवाई : बीएसए

primarymaster.in


 ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करें शिक्षक, लापरवाही पर कार्रवाई : बीएसए

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। आगामी माह से सभी शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने के समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

उन्होंने कहा कि इसकी दैनिक समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर की जाएगी। बिना उचित कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने अथवा देरी करने को शासकीय आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। कहा कि प्रत्येक प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। किसी भी त्रुटि या लापरवाही पर प्रधानाध्यापक सीधे उत्तरदायी होंगे

बीएसए रणवीर सिंह ने आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। कहा कि यदि किसी दिन नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज करने में बाधा आती है, तो प्रधानाध्यापक को उसी दिन सूचित करना होगा। यह सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में देनी होगी। समस्या का समाधान होने के बाद ही उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खंडों के विद्यालयों की दैनिक समीक्षा करेंगे। बिना कारण उपस्थिति दर्ज न कराने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।  

ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करें शिक्षक, लापरवाही पर कार्रवाई : बीएसए

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium La Boom – Food & Restaurant Bistro WordPress Theme La Comète – Fashion and Clothing Store WordPress Theme La Evento – An Organized Event WordPress Theme LaAutor – Author & Publisher Elementor Template Kit Lab – Pharmacy, Laboratory & Research WordPress Theme Labomba – Responsive Multipurpose WordPress Theme Labpeak | Laboratory & Science Research WordPress Theme + RTL with Appointments Booking Lafka - Multi Store Burger - Pizza & Food Delivery WooCommerce Theme Laguna - Beach Club Lounge Bar & Resort Elementor Template Kit LaJavela – Bar Nightlife & Pub Elementor Template Kit