अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास पर जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द नई सूची जारी करने की मांग की है। बता दें अभ्यर्थियों ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर प्रदर्शन किया था।
अभ्यर्थी अमरेंद्र पटेल ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ है। पिछड़ा वर्ग आयोग भी इस बात को मान गया है। हाई कोर्ट की डबल बेंच ने इसको लेकर फैसला भी दे दिया है। लेकिन अभी भी भ्रष्ट अधिकारी बने हुए है, जिन्होंने घोटाला किया है। सरकार को उन भ्रष्ट अधिकारियों पर बुल्डोजर चलाना चाहिए था। उन्हें जेल भेजना चाहिए था। कोर्ट ने तीन महीने का समय दिया है लेकिन सरकार ने उन्ही अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। अमरेंद्र ने आरोप लगाया कि यह अधिकारी रास्ता ढूंढ रहे है कि कैसे इस मामले को फिर से लटका दिया जाए। उन अधिकारियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
अमरेंद्र पटेल ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम सभी पिछड़े दलित वर्ग से आने वाले मंत्रियों के आवास पर जाकर प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये वही अधिकारी है जिन्होंने घोटाला किया है अब ये किस मुंह से इसे सही करेंगे। आज कम्प्यूटर का जमाना है कोर्ट के आदेश का पालन करने में सिर्फ दो मिनट लगेगा। कोर्ट का आदेश आए 25 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक नई लिस्ट नहीं जारी हुई है। अगर इस तरह का अत्याचार चलता रहा तो हम पिछड़े समाज को जगाने का काम करेंगे। हम चार साल से अपनी मांगों को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हम लोग दूध के जले हैं छाछ भी फूंक फूंक कर पीना चाहते हैं।
अमरेंद्र पटेल ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम सभी पिछड़े दलित वर्ग से आने वाले मंत्रियों के आवास पर जाकर प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये वही अधिकारी है जिन्होंने घोटाला किया है अब ये किस मुंह से इसे सही करेंगे। आज कम्प्यूटर का जमाना है कोर्ट के आदेश का पालन करने में सिर्फ दो मिनट लगेगा। कोर्ट का आदेश आए 25 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक नई लिस्ट नहीं जारी हुई है। अगर इस तरह का अत्याचार चलता रहा तो हम पिछड़े समाज को जगाने का काम करेंगे। हम चार साल से अपनी मांगों को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हम लोग दूध के जले हैं छाछ भी फूंव फूंक कर पीना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि कल अनुप्रिया पटेल के आवास पर हम लोग प्रदर्शन करने गए थे। मंत्री आशीष पटेल ने आश्वासन दिया है कि आप लोग संघर्ष करते रहिए, आप लोग सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं हम सरकार में रहकर संघर्ष कर रहे है। दोनों लोगों के संघर्ष से ही पिछड़े दलित परिवार को न्याय मिलेगा। अमरेंद्र पटेल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ऐसा ही कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आपकी लड़ाई नहीं है। ये हमारी भी लड़ाई है। हम भी लड़ रहे हैं आप भी लड़ते रहिए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






