कार्यमुक्त नहीं किए गए स्थानांतरित बीईओ

primarymaster.in


कार्यमुक्त नहीं किए गए स्थानांतरित बीईओ

शासन स्तर से सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के स्थानांतरण की सूची 11 सितंबर को जारी की गई थी. अब तक बहुत सीमित खंड शिक्षा अधिकारियों ने नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण किया है.

इसे लेकर शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से 24 सितंबर को पत्र जारी किया गया कि सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए अपने यहां से स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराते हुए विवरण कार्यालय की ई-मेल आईडी additionaldirectorbasic@gmail.com पर उपलब्ध कराएं. इसके लिए प्रारूप भी तय किया गया था. इसमें खंड शिक्षा अधिकारी का नाम, कार्यमुक्त करने की तिथि, अन्य जनपद से स्थानांतरित होकर आए बीईओ का नाम, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि का उल्लेख करना है.

मुख्य बिंदु:

जिलों से यह सूचना भी अब तक प्राप्त नहीं हुई है.

इसके लिए 14 सितंबर की समय सीमा निर्धारित थी.

अब शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी करने की तैयारी है.

प्रयागराज जनपद में चार खंड शिक्षा अधिकारियों को आना था और चार को ही दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया था.

कार्यमुक्त नहीं किए गए स्थानांतरित बीईओ

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Tourimo – Tour Booking WordPress Theme Tourog | Creative Agency WordPress Theme Touxt Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Tow Now – Towing Services Elementor Template Kit Tower | Business WordPress Towigo – Emergency Towing Services Elementor Template Kit Towngov – City Government WordPress Theme TownPress – Municipality & Town Government WordPress Theme Toyshop Storefront WooCommerce Theme Toyup – Kids Toys Store WooCommerce WordPress Theme