आज से सक्रिय हो जाएगी यूपी बोर्ड की हेल्प डेस्क

primarymaster.in


 प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हेल्प डेस्क सोमवार से सक्रिय हो जाएगी। यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे।

परीक्षार्थियों को अपने विषय में कोई समस्या है या मनोवैज्ञानिक समस्या है तो वे बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18001805310 और 18001805312 पर सुबह 11 से शाम चार बजे संपर्क कर सकते हैं।

ई-मेल आईडी upmsp- prayagraj@gmail.com, एक्स हैंडल @upboardpry, फेसबुक पेज Madhyamik Shiksha Parishad Uttar Pradesh के माध्यम से समस्या का निराकरण होगा।

वहीं, यूट्यूब चैनल Madhyamik Shiksha

Parishad, UP, Prayagraj (www.youtube.com/@ upboardpryj) व इंस्टाग्राम आईडी @upboardpryj से भी समस्याओं का समाधान होगा।

समस्या के समाधान के लिए बोर्ड मुख्यालय में विषय विशेषज्ञों के साथ मनोविज्ञानशाला के दो काउंसलर भी मौजूद रहेंगे। अगर उस वक्त किसी विषय के विशेषज्ञ मौजूद नहीं हैं तो संबंधित परीक्षार्थी को बाद में फोन करके उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

हेल्प डेस्क 12 मार्च को परीक्षा समाप्त होने तक सक्रिय रहेगी। यूपी बोर्ड के बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा से डेढ़ माह पहले हेल्प डेस्क शुरू किए जाने से परीक्षार्थियों के पास अपनी समस्या के समाधान के लिए काफी वक्त होगा। वे परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

आज से सक्रिय हो जाएगी यूपी बोर्ड की हेल्प डेस्क

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment